फतेहपुर, जुलाई 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बिजली कर्मियों को जर्जर भवनों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। विभाग ने शहर की हाइडिल कॉलोनी के जर्जर आवासों का सर्वे कराकर उसकी रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही आवासों के मरम्मतीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद आवासों की मरम्मत और रंगरोगन कराया जाएगा। साथ ही, बारिश के दौरान होने वाले जलभराव को देखते हुए कॉलोनी के मार्ग को भी दुरुस्त कराया जाएगा। लंबे समय से बिजली विभाग के कर्मचारी जर्जर आवासों के कारण भय और असुविधा के बीच रहने को मजबूर थे। बारिश के दौरान छतों से पानी टपकने और भवनों की जर्जर हालत के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 'जर्जर भवन, खतरे में जीवन' अभियान के तहत 18 जुलाई के...