फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: औंग। बारिश में कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित औंग ओवरब्रिज पर जलनिकासी को बना पाइप टूट जाने के कारण नीचे से गुजर रहे राहगीरों को झरना रूपी पानी का सामना करना पड़ रहा था। जिस पर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने लोगो की परेशानियों को बयां किया। जिसके बाद एनएचएआई ने पाइप को दुरुसत करवा दिया। पीएनसी की लापरवाही औंग ओवरब्रिज पर बारिश के दौरान उजागर हो रही थी, बारिश के समय ओवरब्रिज का पानी पाइप से सर्विस लेन पर गिर रहा था। जिससे हर आने जाने वाले राहगीर भीग रहे थे। पाइप टूटने के कारण बारिश का पानी झरना बनकर लोगों को परेशान करने के चलते स्थानीय लोगो में खासा रोष दिखाई दे रहा था। यह भी पढ़ें- ओवरब्रिज से गिर रहा झरना, तर हो रहे राहगीर जिससे लोगो ने कई बार एनएचएआई से पाइप को सही करवाने की मांग की थी इसके बावजूद इसे ...