फतेहपुर, सितम्बर 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर। नहर व नालों के समीप बसे गांव के ग्रामीणों को आवागमन में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए राज्य योजनांतर्गत शासन ने 12.94 करोड़ से पांच पुलो के निर्माण पर मुहर लगा दी है। करीब 50 लाख धन अवमुक्त किए जाने से साथ ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताते हैं कि नोन नदी पर आरसीसी बाक्स वाले लघु सेतू का निर्माण कराया जाएगा। 4.18 करोड़ से बनेगा नोन नदी पर पुल यह भी पढ़ें- यूपी के इस मंडल के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, बनेंगी 43 सड़कें और 12 पुलपुल निर्माण की जानकारी भगलापुर से मरवाही का डेरा के मध्य स्थित नोन नदी पर आरसीसी बाक्स के लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इसमें पहुंच मार्ग का भी नया निर्माण कराया जाएगा। बताते हैं कि इस पुल के काम को करीब 4.18 करोड़ से इसका निर्माण कराया जाएगा जिसके सा...