फतेहपुर, अक्टूबर 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सिंचाई विभाग के कर्मियों को जल्द ही जर्जर आवासों में रहने से निजात मिल सकेगी। दरअसल, आवास निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से 108 नए आवासों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद अब अधिकारी बजट का इंतजार कर रहे हैं। बजट जारी होते ही आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। सिंचाई कॉलोनी परिसर में बाबू संवर्ग और अन्य कर्मियों के लिए टाइप-वन और टाइप-टू के कुल 60 आवासों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 130 वर्ग मीटर क्षेत्र निर्धारित किया गया है। इनमें 55 वर्ग मीटर में 24 टाइप-वन और 75 वर्ग मीटर में 36 टाइप-टू आवास बनाए जाएंगे। टाइप-वन आवासों में एक ड्रा...