Fatehpur News: हाथों में तिरंगा, जेहन में जोश,जुबां पर देशभक्ति
फतेहपुर, अगस्त 13 -- Fatehpur News: फतेहपुर। आजादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा, कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मुख्यालय से लेकर कस्बों तक में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहे। कलेक्ट्रेट से राजकीय इंटर कालेज तक मानव श्रंखला बनाई गई। जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन ने सहभागिता की। सुबह आठ बजे गांधी मैदान कलेक्टरेट से जीआईसी तक 23 विद्यालयों के 2950 छात्र-छात्राओं द्वारा दो किलोमीटर की तिरंगा मानव श्रृंखला तैयार की। विधायक जहानाबाद राजेन्द्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, सीडीओ पवन कुमार मीना समेत अन्य ने भ्रमण कर सभी का उत्साहवर्धन किया। मानव श्रृखंला के आयोजन में डीआईओएस राकेश कुमार, बीएसए पिं्रसी मौर्या, ईओ आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं भिटौरा, देवमई, धाता, अमौली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.