Fatehpur News: हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा को किया अगवा, केस दर्ज
फतेहपुर, सितम्बर 5 -- Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि हाईस्कूल की छात्रा उसकी 13 वर्षीय बेटी को एक सितंबर को टिकरी गांव निवासी दीपक मौर्य बहला फुसलाकर अगवा कर कहीं ले गया है। वह शहर में मजदूरी करता है। बेटी के लापता होने की जानकारी मिलने पर घर पहुंचा और खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.