Fatehpur News: हाईवे जाम करने वाले ट्रक चालकों पर मुकदमा
फतेहपुर, अगस्त 22 -- Fatehpur News: चौडगरा, संवाददाता। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल के पास चालान काटे जाने की अफवाह पर हाईवे जाम कर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस में तीन नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद ट्रक चालकों में खलबली मची है।बता दें कि शुक्रवार शाम बड़ौरी टोल के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रकों की फोटो खींचने के बाद ट्रक चालकों ने विरोध शुरु कर दिया और देखते ही देखते हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक ट्रक चालकों के प्रदर्शन के कारण हाईवे पर यातायात बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और किसी तरह जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी तुषार श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.