Fatehpur News: हाईवे किनारे पत्थर से टकराई बेकाबू बाइक, युवक की मौत
फतेहपुर, सितम्बर 22 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे रखे एक भारी पत्थर से जा टकराई। टक्कर के फलस्वरूप युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के भानपुर गांव का निवासी सचिन पासवान(22) पुत्र सुखराम अपने पड़ोसी दोस्त रोहित कुमार के साथ मंगलवार शाम करीब सात बजे पल्सर बाइक से तेज रफ्तार में जा रहा था। जैसे ही वह पश्चिमी बाईपास के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे रखे पत्थर से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में सचिन पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उनका दोस्त रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.