फतेहपुर, अक्टूबर 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जिसमें एक युवक बंदूक से हवाई फायरिंग करता दिख रहा है। वीडियो दशहरे की शाम का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। एक्स पर जवाब देते हुए पुलिस ने बताया कि ललौली थाना प्रभारी दिवाकर सिंह को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...