फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में होमगार्ड भर्ती में सफल 1072 अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण और पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी। पुलिस लाइन में 17 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसमें 858 पुरुष और 214 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स मनोज कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 150 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। अंतिम दिन 17 अक्टूबर को शेष 108 अभ्यर्थियों की जांच होगी। मेडिकल में सफल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन भी उसी दिन कराया जाएगा। पहले पुरुष अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा, इसके बाद निर्धारित तिथि पर महिला अभ्यर्थियों की जांच और सत्यापन कराया जाएगा। अभ्यर्थी ग्राम मढ़िया महोलिया, शिवपार रोड स्थित जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय से बुलावा प...