Fatehpur News: हफ्ते भर से खराब मोटर,बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग
फतेहपुर, जुलाई 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर। आवास विकास और आबूनगर रोड के वाशिंदों को उमस भरी गर्मी के बीच पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण सीओ कार्यालय के समीप स्थित नलकूप की मोटर का खराब होना है। मोटर खराब होने के कारण करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित है। वहीं, पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर उपलब्ध न होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। आवास विकास के सभासद दीपक मौर्य ने बताया कि 22 जुलाई को नगर पालिका के कर्मचारियों ने नलकूप की मोटर खराब होने की बात कहकर उसे निकाल लिया था। उस समय जल्द ही मोटर ठीक कराकर या नई मोटर लगाकर जलापूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन करीब एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद न तो पुरानी मोटर की मरम्मत कराई गई और न ही नई मोटर लगाई जा सकी। इससे मोहल्ले की जलापूर्ति पूरी तरह ठप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.