Fatehpur News: हथगाम की रामलीला कल से, चेयरमैन ने किया निरीक्षण
फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: हथगाम, संवाददाता। नगर में रामलीला और शरदीय नवरात्र में दुर्गा पांडालों के आसपास सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना बाबू ने निरीक्षण किया। रामलीला स्थल, रावण मैदान मनकामनेश्वर दुर्गा पंडाल, मऊपारा दुर्गा पंडाल आदि कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। धार्मिक अनुष्ठान के समय कहीं भी सफाई कार्य में शिथिलता बरती गई तो कार्रवाई होगी। वहीं रामलीला कमेटी के मनोज कुमार, रामजी दीक्षित, चंद्रशेखर वर्मा आदि ने बताया कि रामलीला का आयोजन 11 अक्टूबर से शुरु हो रहा है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: 12 अक्टूबर से शुरू होगा तालग्राम का रामलीला मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.