Fatehpur News: हत्या के खुलासे को लेकर सीओ से मिले परिजन
फतेहपुर, नवम्बर 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी गांव में लोडर चालक प्रदीप उर्फ कल्लू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने सीओ रवि प्रकाश सिंह से मुलाकात की। हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतक के परिजनों ने सीओ से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मालादेई गांव निवासी रामचंद्र का 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप बचपन से ही अपनी ननिहाल रोशनपुर टेकारी में रहता था। वह निजी लोडर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बीती 19 नवंबर की रात प्रदीप घर में चारपाई पर सो रहा था। अगले दिन सुबह उसका खून से लथपथ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस, पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कर जांच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.