Fatehpur News: हड़ताल के बीच डॉक्टरों ने संभाली आरोग्य मेलों की व्यवस्था
फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। एनएचएम के संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल का रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों पर खास असर नहीं दिखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टरों और उपलब्ध कर्मचारियों ने व्यवस्था संभाली। कहीं डाक्टरों ने फार्मासिस्ट की गैर मौजूदगी में खुद मरीजों को दवाएं दीं तो कहीं एएनएम और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सहयोग से उपचार किया गया। हड़ताल से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों के केंद्रों पर नहीं पहुंचने के बावजूद आरोग्य मेले बिना किसी बड़े व्यवधान के संपन्न हुए। हालांकि स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य जांच, परामर्श और दवा वितरण तक ही सीमित रहीं। जिले भर में आयोजित मेलों में कुल 730 मरीज पहुंचे। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1375 मरीजों को मिला उपचार और सलाहग्रामीण केंद्रों पर मौसमी बीमारियों के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.