Fatehpur News: स्वीट हाउस संचालक को मिठाई खिलाकर 20 हजार उड़ाए
फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: जोनिहा, संवाददाता। स्वीट हाउस संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने मिठाई खिलाकर ही लूट लिया। पीछे से बाइक सवारों ने चाचा कहकर पुकारा और घर छोड़ने की बात कही। भूमि खरीदने से लेकर अब पड़ोसी होने जैसी बातों में उलझाते हुए बाइक में बिठा लिया। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने संचालक को लड्डू खिलाते हुए उनकी जेब से 20 हजार उड़ा दिए। ठगी की जानकारी हुई तो दुकानदार पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बा निवासी जगदीश की स्वीट हाउस की दुकान है। रविवार दोपहर वह घर की ओर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवारो ने चाचा कहकर रोक लिया और घर छोड़ने की बात कही। इसके बाद महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पीछे भूमि खरीदने की बात कहते हुए अब खुद को पड़ोसी बताया। बाइक में बिठाकर भूमि दिखाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.