फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। भिटौरा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को जन कल्याण महासमिति ने लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 452 लोगों का पंजीकरण हुआ। शुगर, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, आंख, कान और टीबी की जांच की गई। 175 लोगों की एचआईवी व सिफलिस जांच में एक एचआईवी रिएक्टिव मिला। शिविर में 225 नेत्र रोगियों की जांच के बाद 180 लोगों को निशुल्क चश्मे दिए गए। मोतियाबिंद समेत अन्य समस्याओं वाले मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कान की समस्या वाले जरूरतमंदों को हियरिंग मशीन भी दी गई। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, भाजपा नेता विभाकर शास्त्री और विराज शास्त्री ने किया। संस्था के सचिव बीपी पांडेय ने कहा कि जरूरतमंद बुजुर्गों और महिलाओं को स्वास...