Fatehpur News: स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज
फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: बिंदकी। कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में विहिप व बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में आए मरीजों का परीक्षण कराया गया। जहां पर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद निशुल्क दवाएं वितरित की गई। नगर अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण तथा सफाई अभियान सहित कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यहां पर अभय सोनी, नैतिक दुबे, केशव गुप्ता, अनुभव के अलावा सीएचसी स्टाफ से फार्मासिस्ट राजकुमार, दिलीप, प्रणव द्विवेदी उर्फ छोटू सहित तमाम लोग रहे। यह भी पढ़ें- सेवा सप्ताह में पौधरोपण अभियान चलाएगा बजरंग दल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.