फतेहपुर, अगस्त 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शुक्रवार की शाम दोआबा आजादी के जश्न में डूबा नजर आया। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, स्कूल-कालेज अस्पताल और प्रतिष्ठान तिरंगा रोशनी से जगमगा उठे। कलक्ट्रेट, दीवानी कचहरी समेत अन्य सरकारी कार्यालयों को आकर्षक लाइटों से सजा दिया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर चारों तरफ उमंग और उल्लास का माहौल है। घर-घर में तिरंगा फहरा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर आज सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के अलावा विद्यालयों में निर्धारित समय में ध्वजारोहण होगा। पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों को बिजली की झालरों से सजाया गया। सुबह प्रभातफेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: आजादी के जश्न में रमी तराई, चहुंओर बिखरा उल्लास कलेक्ट्रेट में डीएम ध्वजारोहण...