Fatehpur News: स्नातक के छात्र-छात्राओं में मिले स्मार्टफोन
फतेहपुर, जुलाई 28 -- Fatehpur News: धाता। चौधरी शिवकुमार सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक विवेक सिंह ने विद्यार्थियों को स्मार्टफोन सौंपते हुए कहा कि डिजिटल युग में तकनीक शिक्षा का सशक्त माध्यम है। इससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, ई-लर्निंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। इस दौरान बीए और बीएससी के छात्र-छात्राओं को फोन बांटे गए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। प्रबंधक ने बताया कि कॉलेज के शेष लगभग 450 विद्यार्थियों को भी अगले कुछ दिनों में स्मार्टफोन वितरित कर दिए जाएंगे। उन्होंने छात्रों से इसका केवल सकारात्मक और शैक्षिक उपयोग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.