फतेहपुर, सितम्बर 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। सुरक्षित प्रसव के तमाम दावें प्रसूताओं की आहों संग दम तोड़ रहे हैं। प्रसव पूर्व पीड़ा से कराहती गर्भवती सुरक्षित प्रसव को लेकर जिला महिला अस्पताल में भर्ती होती है लेकिन केस क्रिटिकल होने पर परिजनों को रेफर का कागज थमा दिया जाता है। रेफर का नाम सुनते हैं कांपते परिजन मरीज को लेकर भटकते रहते हैं, कई बार दलालों के चंगुल में फंस कर निजी अस्पतालों में लुट जाते हैं। लेकिन विडंबना है कि जनप्रतिनिधियों की फौज और सत्ता की धौंस देने वाले नेता महिला की पीड़ा नहीं सुनाई पड़ रही है। वहीं जिम्मेदार स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने की बात कर पल्ला छाड़ते हैं। प्रसव पूर्व पीड़ा पर बिंदकी निवासी आरती देवी को उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। दोपहर नार्मल डिलवरी के बेबी ने जन्...