फतेहपुर, अगस्त 5 -- Fatehpur News: खखरेरू, संवाददाता। थाना क्षेत्र के दिग्विजय सिंह इंटर कॉलेज आलमपुर गेरिया में छात्र को अनुशासन में रहने की नसीहत देना शिक्षकों को भारी पड़ गया। छात्र के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षिका और प्रधानाचार्य के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने मंगलवार को छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल की शिक्षिका निधि शुक्ला ने तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब नौ बजे छात्र सुमित विद्यालय परिसर में दौड़ रहा था। अनुशासन बनाए रखने के लिए उसे डांटने पर वह घर चला गया और कुछ देर बाद अपने परिजनों के साथ स्कूल पहुंच गया। आरोप है कि दिनेश, रोहित, नान भैया, दीपक, चन्द्रपाल और सुमित ने विद्यालय में घुसकर शिक्षिका के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह के साथ भी अभद्र व्यवहार किया ग...