Fatehpur News: सौंरा गांव में तालाबी भूमि से अतिक्रमण हटाया
फतेहपुर, सितम्बर 24 -- Fatehpur News: मलवां। तहसीलदार बिंदकी धीरज त्रिपाठी, कानूनगो अरविंद सिंह, लेखपाल अतुल कुमार, थानाध्यक्ष मलवां रामशंकर सरोज और चौकी प्रभारी सौंरा प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग की जांच के बाद गाटा संख्या 561 में दर्ज बंजर एवं तालाबी भूमि पर किए गए करीब 15 फुट अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के बाद संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक तालाब और राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की सुरक्षा एवं नियमित निगरानी की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तालाबों से हटेगा अतिक्रमण, पुराने स्वरूप में लौटाने की तैयारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.