Fatehpur News: सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी
फतेहपुर, सितम्बर 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। पूर्व राज्य मंत्री एवं हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने और गोली मारने की धमकी दी गई है। फेसबुक पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों और धमकी के बाद पूर्व मंत्री के करीबियों व समर्थकों में नाराजगी है। पुलिस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।भाजपा के हथगाम मंडल अध्यक्ष गणेशी लाल साहू ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर धर्मवीर सिंह नाम की आईडी से पूर्व मंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां की गईं। उन्हें जान से मारने और गोली से उड़ाने की धमकी भी दी गई है। आरोपी ने सोशल मीडिया में पूर्व मंत्री को गोली मारने वाले को एक फार्चुनर, 50 लाख रुपये और दस बीघा खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.