Fatehpur News: सेवानिवृत्त वन अधिकारी की हुई भावभीनी विदाई
फतेहपुर, अक्टूबर 1 -- Fatehpur News: बिंदकी। खजुहा मार्ग स्थित शहीद स्मारक बावन इमली में स्थापित वन विभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर सेवानिवृत हुए वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र सिंह बिष्ट को फूल मालाओं व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें भावुक विदाई दी गई। प्रभागीय निदेशक फतेहपुर गंगा दत्त मिश्र ने कहा कि वन क्षेत्राधिकारी ने जिम्मेदारी से कार्यों का निर्वहन किया। यहां पर फतेहपुर रेंज ऑफिसर रूप सिंह, अमोली रेंज के विवेकानंद गुप्ता तथा खागा एवं खखरेरू रेंज के गौरव सिंह के अलावा वन दरोगा रविंद्र कुमार, अवधेश कुमार एवं श्रुति कीर्ति, महेंद्र प्रताप सोनकर, भुवनेश्वर सहित तमाम लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.