Fatehpur News: सेंध लगाकर घर में घुसे चोर, लाखों का माल पार
फतेहपुर, सितम्बर 8 -- Fatehpur News: मलवां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में सोमवार की रात चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुस गए। चोर अलमारी की चाबी तलाशने के बाद ताला खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपए की नगदी समेत पांच लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह परिजनों के जागने पर हुई। बेनीपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामऔतार ने बताया कि वह निजी अस्पताल में नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं। रात में घर में उनकी मां विशुनदेई, पत्नी रिंकी देवी और छह वर्षीय पुत्र अर्जित पटेल व तीन वर्षीय अंश पटेल मौजूद थे। गर्मी के कारण परिजन घर के बाहर पड़ी टीन की चादर के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे की दीवार की ईंटें हटाकर घर में दाखिल हुए और अलमारी से नगदी व झुमके, बिजली, पायल, हाफ पेटी समेत अन्य जेवरात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.