Fatehpur News: सूरज की तरह तपना होगा, सत्ता के लिए संघर्ष करना होगा
फतेहपुर, जुलाई 5 -- Fatehpur News: बिंदकी। कुंवरपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में सबका दल यूनाइटेड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने कहा कि सत्ता पाने के लिए जागरूक होना पड़ेगा संघर्ष करना पड़ेगा। किसी के आगे पीछे भागने के बजाय सूरज बनने के लिए तपना पड़ता है। इसके बाद ही सफलता की चाभी हाथ लगती है। इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी, प्रदेश महासचिव सत्यसेन पासी, प्रयागराज मंडल प्रभारी सत्य प्रकाश लोधी, प्रदेश सचिव रामेंद्र लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित तमाम लोग रहे। यह भी पढ़ें- सूरसदन में गूंजेगी खटीक समाज की गर्जना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.