Fatehpur News: सीसीटीवी से नहीं मिल रहा सुराग, चौकीदार को क्लीन चिट
फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: बिंदकी। देशी शराब व बीयर के ठेके पर हुई लूट के मामले में सीसीटीवी के सहारे शुरु हुई पुलिस की जांच में लुटेरों का सुराग नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण इलाकों में पहले तो सीसीटीवी कैमरे कम हैं जो हैं भी तो अधिकांश की दिशा उन्हीं घरों की ओर है, जहां कैमरे लगे हुए हैं। इस कारण रोड की तरफ से कौन आया कौन गया यह फुटेज से साफ नहीं हो पा रहा है। अब पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ कर एक-एक से अलग-अलग पूछतांछ कर रही है। वहीं पहले शक के घेरे में आए चौकीदार को पुलिस ने फिलहाल क्लीन चिट दे दी है। अब तक की जांच में उसकी संलिप्तता नहीं मिली है। बता दें कि अरईपुर नरैचा स्थित देशी शराब व बीयर के ठेके पर बुधवार रात चौकीदार विजय पाल को बंधक बना कर बदमाश करीब पांच लाख की शराब लूट ले गए थे, लेकिन पुलिस ने गुरुवार को घटना को छिपाने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.