फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर में चल रहा सीवर लाइन बिछाने का काम लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। वीआईपी रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन काम की गति इतनी धीमी है कि एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी सड़क पर बने गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क पर उड़ती धूल से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। मार्ग का एक हिस्सा बंद होने के कारण एक ही ओर से वाहनों का आवागमन होने से जाम की स्थिति भी बन रही है। एक सप्ताह से अधिक समय से खुदी पड़ी सड़क यह भी पढ़ें- Fatehpur News: सीवर लाइन के घटिया निर्माण पर उठने लगी आवाजसीवर लाइन बिछाने का कार्य वीआईपी रोड पर सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई की गई है। एक...