Fatehpur News: सीएम 489 करोड़ की 126 विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा
फतेहपुर, जुलाई 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब दो साल बाद ऋषि भृगु की तपोस्थली दोआबा पहुंच रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वह जिले के सदर और अयाहशाह विधानसभा क्षेत्रों को Rs.489.14 करोड़ की कुल 126 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मदारीपुर कलां में बने भव्य वॉटरप्रूफ पांडाल में सुबह 10:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। करीब डेढ़ घंटे के प्रवास में सीएम विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जालौन के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मदारीपुर कला के करीब दो सौ बीघे के मैदान में लगभग 15 हजार लोगों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। हेलीपैड से पंडाल तक खड़ंजा निर्माण के साथ ही आसपास की सड़कों को भी दुरुस्त कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.