Fatehpur News: सीएम की जनसभा में ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत
फतेहपुर, जुलाई 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में वीआईपी ड्यूटी के लिए जा रहे थाना धाता में तैनात हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव की शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा हसवा क्षेत्र के पास सुबह करीब सात बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेड कांस्टेबल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव मुख्यमंत्री की जनसभा के मद्देनजर फतेहपुर में वीआईपी ड्यूटी के लिए धाता से रवाना हुए थे। रास्ते में हसवा के पास उनका वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.