फतेहपुर, अगस्त 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की व्यवस्था जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते प्रभावित हो रही है। धाता, बहुआ, भिटौरा और देवमई में आरबीएसके टीमों के वाहनों का कई महीनों से भुगतान नहीं हुआ है। भुगतान अटकने से कहीं वाहन खड़े हो गए हैं तो कहीं ईंधन के अभाव में सेवाएं बंद हो गई हैं। इससे माइक्रोप्लान के अनुसार स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर बच्चों की जांच का काम प्रभावित हो रहा है।धाता सीएचसी की आरबीएसके टीम-ए के वाहन का करीब दो माह से भुगतान लंबित है। भुगतान नहीं होने के कारण वाहन का संचालन प्रभावित है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: हि फॉलोअप : आरबीएसके की गाड़ियां खड़ी, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण ठप टीम निर्धार...