फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सीएमओ पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों को शासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच समिति गठित की है। विशेष सचिव राजीव रंजन की अध्यक्षता में गठित समिति को जिले में पहुंचकर शिकायतों की जांच करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन कर्मचारियों के बीच सवाल है कि सीएमओ के पद पर बने रहेंगे, तब तक उनके अधीन काम करने वाले कर्मचारी उनके खिलाफ कितनी बेबाकी से बयान दे पाएंगे? मांग की है कि निष्पक्ष जांच के लिए पहले सीएमओ को पद से हटाया जाए या जांच पूरी होने तक किसी दूसरे स्थान से संबद्ध किया जाए। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की कमान करीब ढाई माह पहले डॉ. यूबी सिंह ने संभाली थी। इसके बाद से ही कर्मचारियों की ओर से कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। डॉक्टरों, एनएचएम कर्मियों...