फतेहपुर, सितम्बर 6 -- Fatehpur News: खखरेरू। क्षेत्र के कुल्ली से डंढ़िया को जोड़ने वाले मार्ग में गड्ढे हो जाने के बाद सिस्टम के मुंह फेरने तथा लंबे समय से आवागमन की परेशानियों का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने खुद की मार्ग के गड्ढो को भरने का बीड़ा उठा लिया। ग्रामीणों ने आपस में चंदा करने के साथ ही श्रमदान करके मार्ग के गड्ढो को भर दिया। जिससे ग्रामीणों को सुलभ यातायात मिल सकेगा। दो किमी के कुल्ली से डंढ़िया मार्ग में करीब आठ से दस गड्ढे हो जाने के कारण यहां से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते कई बार मनमई और नसीरपुर के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों के साथ ही अफसरों से करके मार्ग के गड्ढो को दुरुस्त करवाने की मांग भी की थी। लेकिन किसी के ध्यान न देने के चलते ग्रामीणों ने स्वयं की मार्ग को दु...