फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष,संवाददाता। थाना क्षेत्र के ऐराया सादात (पचघरा) गांव में मंगलवार देर रात सिलेंडर के पाइप में गैस लीकेज होने से एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर का छप्पर और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों से पूरा मोहल्ला घिरा रहा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव निवासी साहब अली उर्फ कल्लू के घर में मंगलवार रात खाना बनने के कुछ समय बाद सिलेंडर के पाइप से गैस रिसने लगी। जब तक घर के लोग जान पाते पाइप में आग लग गई। आग का गुबार देख घर वाले घर से बाहर निकल भागे। घर के बरामदे में पड़े छप्पर में आग लग गई। जिससे आग विकराल हो गई। छप्पर के नीचे रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें छप्पर के ऊपर से गुजर रही बिजली केबलों तक पहुंच गईं, जिससे आसपा...