फतेहपुर, अक्टूबर 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। नए मतदाता बनाने और मतदाता सूची में छूटे लोगों के नाम जोड़ने के लिए शनिवार को जिलेभर में विशेष शिविर लगाए गए, लेकिन प्रचार-प्रसार की कमी के चलते कई बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने बूथों की पड़ताल की तो कई जगह बीएलओ लोगों के आने का इंतजार करते मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें शिविर लगने की जानकारी ही नहीं थी। डीएम निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय शाह प्रथम और बहुआ इंटर कॉलेज में संचालित शिविरों का निरीक्षण किया। डीएम ने पंजीकरण कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी संवेदनशीलता, गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाए...