Fatehpur News: साली से छेड़छाड़ में रिश्ते के जीजा को पड़ोसियों ने खदेड़ा
फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: बिंदकी। रक्षाबंधन पर्व में भाभी को लेकर देवर मायका पहुंचा और रिश्ते में साली से छेड़छाड़ कर दी। युवती के विरोध पर जीजा ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी पहुंचे और जीजा को खदेड़ा तो वह भाग निकला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ले में रक्षाबंधन पर्व पर भाभी को लेकर देवर उसके मायका पहुंचा था। बीती शनिवार की रात को रिश्ते में लगने वाली साली के साथ उसने छेड़छाड़ कर दी। जिसका 19 वर्षीय युवती ने विरोध किया तो उसने ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी पर पॉक्सो में मुकदमा युवती ने शोर मचाया तो उसके परिजन और पड़ोसी एकत्र हो गए। पड़ोसियों और परिजनों ने खदेड़ा तो वह भाग खड़ा हुआ। पीड़ित युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.