फतेहपुर, सितम्बर 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। थरियांव थाने में पंचायत के बाद करीब 100 मीटर दूर मिले युवक के शव के मामले में रविवार को एक वायरल वीडियो से नया मोड़ आ गया। 58 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में अपने आपको युवक की साली बता रही महिला बोल रही है कि पुलिस ने मां और बहन से कपड़े लेकर सुबह आने को कहा था। मैं जब शनिवार सुबह कपड़े लेकर थाने पहुंची तो बताया गया कि बहनोई मर चुका है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक की मौत का कारण आकाशीय बिजली बताया गया है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: वायरल वीडियो : सुबह कपड़े लेकर थाने पहुंची तो बताया, बहनोई मर चुका है..थरियांव थाने में पंचायत के बाद युवक का शव 100 मीटर दूर मिला था, पोस्टमार्टम में आकाशीय...