Fatehpur News: सामुदायिक शौचालय बना अन्ना मवेशियों का ठिकाना
फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: विजयीपुर। नगर पंचायत किशनपुर में बारिश के दौरान अन्ना गोवंश के लिए सामुदायिक शौचालय ही आश्रय स्थल बन गया। सोमवार को बारिश से बचने के लिए कई गोवंश थाना परिसर के पास स्थित सामुदायिक शौचालय में घुस गए। इससे परिसर में गंदगी फैल गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत में करीब पांच वर्ष पहले थाना परिसर के पास पांच लाख रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य नगरवासियों और राहगीरों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना था। हालांकि नगर पंचायत में बनी गौशाला में ताला बंद होने के कारण अन्ना गोवंश कस्बे में खुलेआम घूम रहे हैं। बारिश होने पर इन्हें सुरक्षित ठिकाना नहीं मिल पा रहा है। गोवंश के शौचालय में घुसने से वहां गंदगी फैल गई है। इससे शौचालय का उपयोग करने वाले लोगों को भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.