फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर। तमाम दावों के बावजूद दोआबा में अब तक शत प्रतिशत कनेक्शन धारकों को अंडरग्राउंड पाइप लाइन के माध्यम से गैस मिलने का इंतजार है। आईजीएल द्वारा कराए जाने वाले काम के दौरान सात साल में अब तक महज 75 सौ उपभोक्ताओं को ही पाइप लाइन से गैस दिए जाने के दावे किए जा रहे हैं। जबकि करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को अब भी गैस मिलने का इंतजार है। दिसम्बर 2019 में इस परियोजना का शुभारंभ किया गया था, जिसके पहले चरण में करीब तीन हजार कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य रखा गया था। पाइप लाइन से गैस मिलने के उम्मीदों के चलते दोआबा में अब तक करीब पचास हजार उपभोक्ताओं द्वारा कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन तो करा लिया गया। लेकिन अब तक महज 75 सौ उपभोक्ताओं को ही पाइप से गैस मिल पा रही है। बताते हैं कि अब तक आवास विकास, राधा नगर, सिविल लाइन्...