Fatehpur News: सात माह में 77 अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
फतेहपुर, जुलाई 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सिर्फ डंडे के बल पर क्राइम कंट्रोल नहीं किया जा सकता है, उसके लिये अपराधियों के जड़ पर मट्ठा डालना पड़ता है। इन दिनों दोआबा की पुलिस अपराधियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई कर रही है। पिछले सात माह में 77 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है, जिससे उनके मन में खाकी का खौफ तो हो ही रहा है साथ ही कागजी कार्रवाई से हौसले भी पस्त हो रहे हैं। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में 54, वर्ष 2025 में 72 और 2026 में अब तक 77 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। पिछले दो साल के आंकड़े देखे तो उसके मुकाबले इस साल कार्रवाई दोगुनी है। ताबड़तोड़ हो रही कार्रवाई से क्राइम कंट्रोल होने के साथ ही आगे भी अपराध कम होने की गुंजाइश कम हो जाती है। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अपराधी हो किसी भी समय थाने सत्यापन के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.