Fatehpur News: सांप ने महिला की चप्पल को डसा, बेहोश हुई महिला
फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: खागा। नगर क्षेत्र में रविवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां घरेलू कामकाज कर रही महिला को डसने के लिए सांप ने वार किया लेकिन गनीमत रही कि उसकी पहुंच चप्पल तक ही रही। बताते हैं कि इसके बाद सांप ने तेजी से महिला का पीछा किया। इस खौफनाक मंजर से सहमी महिला कुछ दूर भागने के बाद दहशत के मारे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। नगर निवासी अनिल कुमार रविवार सुबह अपने घर के बाहर बैठे थे। सुबह करीब नौ बजे उनकी पत्नी मैना देवी घर के भीतर रोजाना की तरह घरेलू कामकाज निपटा रही थी। इसी दौरान घर के एक कमरे से अचानक एक सांप निकल आया। मैना देवी कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही सांप ने उनके पैर की चप्पल को डस लिया और फिर उनके पीछे दौड़ पड़ा। सांप को अपनी ओर आता देख महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.