Fatehpur News: ससुर खदेरी पर रपटा पुल डूबा, कड़ाहा को बनाई नाव
फतेहपुर, अगस्त 25 -- Fatehpur News: खखरेरू, संवाददाता। गत दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के क्षेत्र के पौली-गढ़वापर मार्ग स्थित ससुर खदेरी उफान पर है। नदी पर बना रपटा पुल डूबने से करीब एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। ग्रामीण नदी के दोनों छोर रस्सी बांध कर कड़ाहा (गुड बनाने वाली कड़ाई) को नाव के रूप में इस्तेमाल कर आवागमन कर रहे हैं।
गांवों का संपर्क नदी के उफान पर आने से रपटा पुल के डूबने के कारण क्षेत्र के पौली मजरा गढ़वापर सहित करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीणों का सम्पर्क मुख्य मार्ग से कट चुका है। ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय खागा सहित बाजार व नगर का आवागमन करने के लिए जान जोखिम में डालकर गुड़ बनाने वाले लोहे के कड़ाव को ही नाव बना लिया है। ग्रामीण चंद्रपाल निषाद, छेद्दू निषाद, अंगद यादव, मुरली, अशोक यादव आदि ने बताया कि नदी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.