फतेहपुर, नवम्बर 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद ससुरालियों ने चार पहिया की डिमांड रख बहू को प्रताड़ित करने लगे। डिमांड की आधी रकम पहुंचने के बाद प्रताड़ना मारपीट तक पहुंच गई। इतना ही नहीं ससुरालियों ने महिला की हत्या की साजिश तक रच डाली। जिसके बाद से महिला मायका में रह रही है।कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी दिलीप साहू की पुत्री अंजली साहू ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2025 में उसकी शादी कानपुर शहर के मोहल्ला शिवनगर नई बस्ती मसवानपुर रावतपुर के रामशंकर साहू के पुत्र अनुपम साहू के साथ हुई थी। शादी में पिता की ओर से करीब 15 लाख खर्च किया, बाइक समेत दहेज की सामग्री दी। शादी के बाद से ही ससुराली चार पहिया के लिए पांच लाख की डिमांड कर प्रताड़ित करते। मायका में पिता से रो धोकर अप्रैल 2026 में ढ़...