Fatehpur News: सल्फास खाए अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मची चीत्कार
फतेहपुर, सितम्बर 26 -- Fatehpur News: बिंदकी। नगर के मोहल्ला मीरखपुर निवासी अधेड़ जयप्रकाश साहू ने शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों से सल्फास का सेवन कर लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां अधेड़ की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो हालत सुधरने के बजाय और बिगड़े तो कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.