फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव में मंगलवार दोपहर सर्पदंश से दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घर में खेलते समय जहरीले सर्प के डसने से बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। हरियापुर निवासी राहुल कुमार का दो वर्षीय पुत्र वंश कुमार घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। बच्चे के रोने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...