Fatehpur News: सर्पदंश से किसान की मौत, तीन की हालत गंभीर
फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: खागा। तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सर्पदंश से चार लोग शिकार हो गए। खखरेरु थाना क्षेत्र के कठरिया गांव में मवेशियों को चारा देते समय सांप के डसने से किसान शिवरोमन (45) की मौत हो गई। परिजन उन्हें हरदों सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गोंदौरा गांव में छत पर जाते समय कंचन सिंह और घर में काम कर रही मैकी देवी को सांप ने डस लिया। किशनपुर के बजरंग को जहरीले कीड़े ने काट लिया। तीनों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: तीन लोगों को जहरीले जंतु ने काटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.