फतेहपुर, अगस्त 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हुसैनगंज और हथगाम थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को सर्पदंश की तीन घटनाओं में एक मासूम की मौत हो गई। वहीं दो का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हुसैनगंज के सलेमपुर घूरी गांव में घर के अंदर खेल रही 10 वर्षीय काजल पुत्री बालराज पासवान को सर्प ने डस लिया। जब तक परिजन अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई थी। वहीं हथगाम थाना के कसेरुवा गांव निवासी सुमेर सिंह की 20 वर्षीय पुत्री प्रतिमा देवी को घर के आसपास जहरीले सांप ने डस लिया। जानकारी होते ही परिजन उसे सीएचसी हथगाम लेकर पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हथगाम के ही कासिमपुर मरियम में सोनू की 12 वर्षीय पुत्री को घर में ही जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, उसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...