Fatehpur News: सर्पदंश की आशंका पर महिला समेत चार भर्ती
फतेहपुर, जुलाई 20 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली व किशुनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सांप और अज्ञात जहरीले कीड़ों के काटने की आशंका पर चार पीड़ितों को सीएचसी लाया गया। तीन मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि एक की गंभीर स्थिति पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। किशुनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी जीतेंद्र कुमार सोमवार सुबह अपने घर के भीतर मौजूद थे तभी उनके पैर में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। पैर में तेज दर्द व जलन की शिकायत पर परिजन उन्हें सीएचसी ले आए। वहीं रविवार देर रात रारी गांव के ही ब्रजेंद्र यादव को हाथ में सांप ने डस लिया। उनके भाई अजय ने तुरंत उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.