फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: असोथर। लगातार बारिश से उफनाती ससुर खदेरी नदी का पानी अस्थाई गौशाला सराय खालिस में घुसने से हड़कंप मच गया। गौशाला में पानी भरने से10 मवेशी बाडा तोड़ कर भाग गए। 90 मवेशियों को सुरक्षित निकाल कर दूसरे गौशाला में शिफ्ट किया गया। निशक्त 15 मवेशी अभी भी गौशाला में ऊंचाई वाले स्थान में रखा गया। असोथर ब्लाक का अस्थाई गौशाला सरांय खालिस सहायक ससुर खदेरी के तट पर स्थित है। पिछले कुछ दिनों से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। हालात को देखते हुए ग्राम प्रधान व कर्मचारी जेसीबी से तटबंध को मजबूत कर रहे थे। लेकिन बढ़ते जलस्तर के कारण उनकी कोशिश सफल नहीं हुई। बुधवार रात तटबंध टूटने से गौशाला में पानी भर गया। इस दौरान कुछ मवेशी बाड़ा तोड़ कर निकल गए। ग्राम प्रधान स्मिता व पंचायत सचिव सुरेश कुमार वर्मा ने बीडीओ को सूचना...