Fatehpur News: सरकारी बंटवारे के बाद विवाद, कोठरी तोड़ी
फतेहपुर, जुलाई 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के काकाबैरी गांव निवासी कुसुमकली ने पड़ोसी महिला पर सरकारी बंटवारे के बाद भी विवाद करने और कोठरी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। बताया कि उनके ससुर की भूमि का राजस्व और पुलिस की मौजूदगी में बंटवारा हो चुका है। इसके बावजूद विपक्षी सवित्री देवी ने पहले मेड़ तोड़ दी। शुक्रवार को जब उनके ससुर पानी से क्षतिग्रस्त कोठरी की मरम्मत कर रहे थे, तभी आरोपी महिला पहुंच गई और गाली-गलौज करते हुए कोठरी की ईंटें उखाड़ने लगी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: जमीन विवाद में विधवा से मारपीट का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.